• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में दृष्टिबाधित बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू, निःशुल्क आवास व शिक्षा की सुविधा

मिर्जापुर में दृष्टिबाधित बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू, निःशुल्क आवास व शिक्षा की सुविधा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दृष्टिबाधित बालिकाओं के लिए स्पर्श इंटर कॉलेज में प्रवेश शुरू, निःशुल्क आवास व शिक्षा की सुविधामीरजापुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज, दीपनगर मीरजापुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12 तक नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।कॉलेज में दृष्टिबाधित बालिकाओं को आवासीय सुविधा सहित कई प्रकार की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें, पौष्टिक भोजन, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल सामग्री, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था शामिल है।अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभिभावक अपनी दृष्टिबाधित बालिकाओं का प्रवेश कक्षा 1 से 12 तक करा सकते हैं। प्रवेश के लिए आवश्यक अभिलेखों में बालिका एवं माता-पिता का आधार कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, बालिका व अभिभावकों के 6 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो) तथा बालिका का ब्लड ग्रुप प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .