
विन्ध्याचल में यौन उत्पीड़न व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में दर्ज यौन उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को एक महिला ने विन्ध्याचल थाना में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न एवं मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 87/2026 में धारा 75, 115(2) बीएनएस एवं 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
इसी क्रम में 16 अप्रैल को उप निरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू पुत्र लक्ष्मी मल्लाह, निवासी गोपालपुर मडगुड़ा, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध धारा 64(1), 115(2) बीएनएस एवं 3(2) एससी/एसटी एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।