• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम

बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

📍 सोनभद्र (बभनी)

 

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा ग्राम पंचायत के बसकट्टा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर के पास खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम बालक की बाउली में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसकट्टा निवासी राजेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार मंगलवार सुबह अपने पांच वर्षीय बड़े भाई अभय और एक अन्य बच्चे के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बाउली के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

घटना के बाद पांच वर्षीय अभय घबराकर तुरंत घर पहुंचा और मां देवंती को छोटे भाई के पानी में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम अभिषेक का शव पानी में उतराता हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया।

सूचना पर पहुंची बभनी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .