• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: जिले *के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित विजयगढ़ किले के घने जंगल में सोमवार रात 10 श्रद्धालु रास्ता भटक गए।

सोनभद्र: जिले *के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र स्थित विजयगढ़ किले के घने जंगल में सोमवार रात 10 श्रद्धालु रास्ता भटक गए।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु वाराणसी और मिर्जापुर के अलग-अलग इलाकों से किले स्थित मजार पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद देर शाम होने पर श्रद्धालु किले के पीछे जंगल के रास्ते से लौटने लगे, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण रास्ता भटक गए। जंगल में मोबाइल नेटवर्क न होने से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

घने जंगल और वन्य जीवों की आशंका के बीच सभी श्रद्धालु दहशत में रहे। काफी देर तक खुद बाहर निकलने की कोशिश करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तो किसी तरह रात करीब 8:20 बजे पीआरवी को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम और पीआरवी जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घने जंगल, अंधेरा और कठिन रास्तों के बावजूद पुलिस ने करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित खोज निकाला।

👉 पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी श्रद्धालु सकुशल अपने परिजनों के पास लौट गए, जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .