
मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नाबालिग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर:
जनपद मिर्जापुर में नाबालिगों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
पहला मामला – कटरा कोतवाली क्षेत्र
कटरा थाना क्षेत्र में 13 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और धमकी देने के आरोप में नामजद तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल को आरोपी सोनू कन्नौजिया को देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमना पड़रा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
दूसरा मामला – हलिया थाना क्षेत्र
हलिया थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का संदेश:
मिर्जापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।