• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तेजस्वी किसान मार्ट के 10वें स्टोर व सेंट्रल वेयरहाउस के उद्घाटन को लेकर बैठक संपन्न

तेजस्वी किसान मार्ट के 10वें स्टोर व सेंट्रल वेयरहाउस के उद्घाटन को लेकर बैठक संपन्न


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित हैबत मऊ मवैया क्षेत्र में तेजस्वी किसान मार्ट के 10वें स्टोर एवं सेंट्रल वेयरहाउस के भव्य उद्घाटन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में किसानों, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन), स्वयं सहायता समूहों (SHGs), ट्रेडर्स, स्टार्टअप्स एवं मैन्युफैक्चरर्स की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर ई. प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी संगठन न्यास) ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं उत्पादक समूहों को एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।

बैठक में अभिषेक कुमार केसरवानी (स्टोर संचालक), दिनेश यादव, ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी सदस्यों ने उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

आगामी 10 अप्रैल, दिन शुक्रवार को विधिवत पूजन के साथ स्टोर का शुभारंभ किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .