• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ससुराल में दामाद की पिटाई, इलाज के दौरान मौत — रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया गांव की घटना

ससुराल में दामाद की पिटाई, इलाज के दौरान मौत — रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया गांव की घटना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलियारी अंतर्गत परसवनिया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा की गई पिटाई से दामाद की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील कुमार पासवान (36) पुत्र राजकुमार पासवान, निवासी ग्राम गड़के, थाना अधौरा, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल परसवनिया गांव आया हुआ था।

ससुराल पक्ष का आरोप था कि सुनील अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था, जिससे वे काफी परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने विदाई करने से इंकार कर दिया। रविवार की शाम करीब पांच बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मारपीट के दौरान सुनील कुमार पासवान को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा रायपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .