• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
50 लाख का गांजा बरामद, 5 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार 

50 लाख का गांजा बरामद, 5 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

। पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। अभियान के तहत 100.60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए पांच अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा सिटी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अप्रैल 2026 की शाम मुखबिर की सूचना पर थाना पड़ी क्षेत्र के ग्राम बडौरी स्थित महादेव मंदिर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार (UP 32 FV 0200) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार के भीतर बनाए गए गुप्त खानों से 100.60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने पांच आरोपियों—सत्यम सिंह उर्फ राहल सिंह, सौरभ मिश्रा उर्फ मिश्रा, विकास तिवारी उर्फ विक्कू, राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत और पवन पाण्डेय—को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ओडिशा के संबलपुर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाते थे और मीरजापुर, प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों में पवन पाण्डेय मीरजापुर के थाना पड़री का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर लूट, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 510 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। थाना पड़ी में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-79/2025 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कार को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .