• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, CCTV में कैद हुई घटना

तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, CCTV में कैद हुई घटना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय

स्थान – , सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था और बाजार से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया।

घटना 1 अप्रैल की रात लगभग साढ़े 8 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय (27 वर्ष), पुत्र कल्लन, निवासी गुरु परासी, थाना रॉबर्ट्सगंज, अपनी बहन के घर जनकपुर आया हुआ था। वह तिवारीपुर बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान तिवारीपुर स्थित शराब की दुकान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी (UP 64 Z 5143) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे वाहन की पहचान भी हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही संजय के जीजा और बहन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए सोनभद्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तिवारीपुर बाजार क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .