• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना करमा में फिटनेस का नया अभियान: खेलकूद से स्वस्थ रहने का संदेश

थाना करमा में फिटनेस का नया अभियान: खेलकूद से स्वस्थ रहने का संदेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो – कमलेश पाण्डेय

स्थान – करमा, सोनभद्र

8382048247

सोनभद्र जनपद के थाना करमा में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से खेलकूद गतिविधियों की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत थाना परिसर में प्रतिदिन खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए बाकायदा रोस्टर भी तैयार किया गया है।

इस दौरान महिला कांस्टेबल सहित सभी पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता दिखाई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी काफी तनावपूर्ण होती है, ऐसे में मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नियमित खेलकूद से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि टीम भावना और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। इसी उद्देश्य से थाना स्तर पर यह पहल शुरू की गई है, ताकि पुलिसकर्मी स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

थाना करमा की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है और इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .