
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु बाइक रैली का आयोजन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक *26.03.2026को पुलिस लाइन चुर्क में *मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर *नोडल अधिकारी मिशन शक्ति 5.0, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन में एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में* बाइक रैली का आयोजन किया गया तथा उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
उक्त *बाइक रैली* में जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली के माध्यम से आमजन को *महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता* के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया तथा समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।