
बाणसागर में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार: ₹1 लाख घूस लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय
📞 8382048247
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणसागर खंड-5 में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी जेई द्वारा एक कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही जेई ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है, वहीं विभागीय कर्मचारियों में भी खलबली का माहौल है।
फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी जेई के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 यह कार्रवाई साफ संकेत है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल हो रहा है।