
ज़हरीला पदार्थ सेवन कर अधेड़ ने दी जान, गांव में मचा कोहराम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बीजपुर (सोनभद्र), 20 मार्च।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अजानी गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां एक 58 वर्षीय अधेड़ ने जहरीला पदार्थ सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान महगढ़ टोला निवासी ब्रज कुमार (58 वर्ष) पुत्र अम्बे लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, ब्रज कुमार एक साधारण व्यक्ति थे और उनकी इस तरह अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।