
सोनभद्र: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बा में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई,
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जब एक 10 वर्षीय मासूम बालक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आर्यन पुत्र राजू गुप्ता उर्फ ठकराल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके गले पर गहरे कट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला गला रेतकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पन्नूगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा तथा सदर विधायक भूपेश चौबे भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साक्ष्य और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।