
महिला दिवस पर दुद्धी पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को किया सम्मानित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
दुद्धी, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय व प्रशासन द्वारा महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की महिलाओं को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रहीं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, अनिल हलवाई प्रभारी प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, पंचायत सहायक मानसी अग्रहरि, वैष्णवी अग्रहरि,महिला कांस्टेबल शालू सिंह, नीतू सरोज, हेड कांस्टेबल संगीता सरोज, संयोगिता गोंड, डिंपल यादव, लक्ष्मी वर्मा, बबीता, संध्या, आकांक्षा सक्सेना, नम्रता, आदि महिलाएं व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक श्याम जी यादव मिट्ठू राजभर, सुभाष चंद पांडे कांस्टेबल सर्वेश सिंह रामबाबू मनोज सिंह आदि मौजूद रहे,