• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
भाई ने गांव के ही युवक पर बहन को गायब करने का लगाया आरोप

भाई ने गांव के ही युवक पर बहन को गायब करने का लगाया आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*युवक के परिजनों से पुछने पर लाठी डंडे से छ: को किया घायल**

 

 

 

राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना‌ क्षेत्र के एक गाँव की विगत दो दिनों से गायब चल रही युवती‌ के भाई के द्बारा, गाँव के ही युवक पर बहन को बहला फुसला कर गायब करने के आरोप लगाया गया है। इस मामले में युवक के परिजनों से पुछताछ करने पर विपक्षियों ने‌ युवती के भाई सहित छ: लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। युवती के भाई ने बुधवार के शाम राजगढ़ थाने में पहुंचकर तहरीर देकर बहन को बरामद कर विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

तहरीर के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी कृपा पुत्र जग्गू ने थाने पर तहरीर देकर कहा विगत दो दिनों से बहन गायब है। उसी दिन से पडोसी युवक भी गायब है। शंका होने पर पडोसी युवक के स्वजनों से पुछताछ करने पर लाठी,डंडे से मारपीट करने लगे।जिससे मां मुनिया देवी पत्नी जग्गू व भाभी सुनीता पत्नी विनोद, भाई, ज्वाहिर, विनोद, उमाशंकर व खुद गंभीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुचीं पीआरवी 112 डायल पुलिस राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराई जहां मां, मुनिया देबी, भाभी सुनीता की हालत गंभीर हैं। बहन को बरामद कर विपक्षियों पर कार्रवाई की जाय।

तहरीर पर राजगढ़ पुलिस जांच पडताल में जूट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पडताल किया जा रहा है। दोषी पाये जाने पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .