• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने और गैर-इरादतन हत्या से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीला पाउडर की आठ पुड़िया, एक हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को रामबाग कुरैशनगर निवासी रियाज अहमद ने अपने बहनोई को नशीला पदार्थ खिलाए जाने और इलाज के दौरान मौत होने की तहरीर दी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली कटरा पर मुकदमा संख्या 50/2026 धारा 123, 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं पड़री निवासी राधेश्याम ने भी नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और एक हजार रुपये चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मुकदमा संख्या 51/2026 धारा 123, 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने शीघ्र अनावरण और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में उमेश कुमार यादव (26), वीरेन्द्र सोनकर (26) और कर्नल यादव (23) निवासी पसीयाही थाना कछवां शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन और रोडवेज के आसपास यात्री बनकर भोले-भाले लोगों से दोस्ती करते थे और खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर सामान व नगदी चोरी कर लेते थे।पुलिस ने आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उप निरीक्षक मेराज अली, उप निरीक्षक नान्हक सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .