News

आग तापते समय झुलसी महिला, जिला अस्पताल रेफर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
तहसील अंतर्गत भैंसोड़ा गांव में आग तापते समय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया घर के बाहर आम के सूखे पत्ते जलाकर ताप रही थी। इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से महिला को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सुनील ने बताया कि महिला की पीठ और पैर के हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :