• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राबर्ट्सगंज करमा के केन्दो परीक्षा के तैयारियों पूरी

राबर्ट्सगंज करमा के केन्दो परीक्षा के तैयारियों पूरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

राबर्ट्सगंज एवं करमा ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर बैठक व्यवस्था का प्लान चस्पा कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा कक्षों में डेस्क स्लिप लगा दी गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में आरएनआरबी इंटर कॉलेज अमोखर, राम रथी सिंह इंटर कॉलेज कुसी दौर, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया और कलावती देवी इंटर कॉलेज पगिया समेत सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने सहायकों के साथ मुस्तैदी से तैयारियां पूरी कर ली हैं।आर एस एम इण्टर कालेज व्यवस्थापक अशोक सिह केन्द्र हंस वहिनी इंटर कॉलेज की व्यवस्थापक उमाकांत मिश्रा ने बताया शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .