
लड़के ने 20 हजार नहीं दिया तो शादी से कर दी इन्कार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी से पहले ही होने वाले पति से 20 हजार रुपये मांगी। रुपये न देने पर दोनों में अनबन हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी से इन्कार कर दिया। परिजनों ने दोनों को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। आपस में लेन-देन कर दोनों पक्ष ने थाने में मामले को सुलझा लिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कुछ महीने पहले क्षेत्र के ही दूसरे गांव में तय हुई थी। 4 फरवरी को दोनों पक्षों ने रिंग सेरेमनी व तिलक धूमधाम से किया था। 12 मार्च को शादी थी। दोनों पक्ष के लोग शादी के कार्ड बांट रहे थे। शादी की तारीख तय होने के बाद से युवती व युवक फोन पर एक दूसरे से बातचीत भी करते थे। इसी दौरान युवती ने अपने होने वाले पति से 20 हजार रुपये की मांग की। लड़के ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में अनबन हो गई। दोनों पक्ष के लोग थाने पर पैसे का लेन देन कर सुलह कर लिया है। स्टांप पर लिखा पढ़ी भी की है