News

मधुपुर में पुलिस ने दी अतिक्रमण न करने की चेतावनी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनपद सोनभद्र के मधुपुर में शुक्रवार को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बने पटरियों पर ऑटो व दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस द्वारा चेतावनी दिया गया ।सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, हेड कांस्टेबल भरत यादव सहित सड़क सुरक्षा अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सड़क के पटरियों से कब्जा हटाने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है । कहा गया है कि सभी दुकानदार सड़क परिधि के बाहर ही अपनी दुकानें लगाये । किसी भी प्रकार की वस्तु बिक्री के लिए ठेला रेहड़ी सड़क की पटरियों पर न लगाए । यदि सड़क के पटरियों से अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया तो उनके खिलाफ चालान के साथ साथ अन्य वैधानिक करवाई भी की जायेगी ।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :