
हफ्ते भर से किशोरी को लेकर युवक फरार*, **मां ने दी थाने में तहरीर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी को पडोसी के यहाँ रिस्तेदारी में आया युवक एक हफ्ते से बहला फुसला कर भगा ले गया।स्वजनों के द्बारा खोजबीन करने के बाद पता न चलने पर, किशोरी की माँ ने शनिवार के दोपहर थाने पर पहुँच कर नामजद तहरीर देकर पडोसी के यहाँ रिस्तेदारी में आये युवक के विरुद्ध पास्को एक्ट मुकदमा दर्ज करके पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है।
तहरीर के अनुसार किशोरी की मां ने कहा गाँव में पडोसी के यहाँ रिस्तेदारी में आया युवक देवा पुत्र स्व. रमेश नोडिहवां , राजगढ़ गांव निवासी 14 वर्षीय पुत्री को 23 – 01- 2026 को बहला फुसला कर भगा ले गया। एक हप्ते से खोजबीन करने के बाद भी पुत्री की कहीं पता नहीं चल रहा है । युवक के गाँव में भी में पता लगाया।तो ग्रामीणों ने बताया कि युवक एक हफ्ते से दिखाई नहीं दे रहा है। वही एक हप्ते से पुत्री भी गायब है। युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुत्री को बरामद किया जाय। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि किशोरी के मां के तहरीर पर किशोरी व युवक की खोजबीन की जा रही है।