• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मिर्जापुर जिम कांड धर्म परिवर्तन मामले का मुख्य आरोपी इमरान खान दिल्ली से गिरफ्तार_

_मिर्जापुर जिम कांड धर्म परिवर्तन मामले का मुख्य आरोपी इमरान खान दिल्ली से गिरफ्तार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। जनपद में बहुचर्चित जिम कांड धर्म परिवर्तन मामले में मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी इमरान खान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त इमरान खान पुत्र इशरार खान, निवासी 39वीं वाहिनी पीएसी के पास, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर का रहने वाला है। अभियुक्त की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार इमरान खान इस प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए मिर्जापुर पुलिस द्वारा कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त देश से बाहर भागने की फिराक में था, इसी के चलते पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए उसे दिल्ली से दबोच लिया।बताया गया कि अभियुक्त जिम की आड़ में युवतियों से संपर्क कर उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इस मामले में पूर्व में भी कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस द्वारा प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच जारी है तथा आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .