• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पहाड़ी पर पलटा ऑटो, चार साधु घायल

पहाड़ी पर पलटा ऑटो, चार साधु घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन-पूजन करने आए साधुओं को लेकर अष्टभुजा मंदिर से लौटते समय सोमवार की दोपहर गेरुआ तालाब के पास मोड़ पर ऑटो पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गयाथाना प्रभारी अविनाश राय ने बताया कि कछवां भैंसा के भूतनाथ मंदिर पुजारी राजेंद्र कुमार (52) के साथ सोमवार की दोपहर में तीन साधु मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन-पूजन करने आए थे। विंध्याचल से दर्शन- पूजन कर ऑटो रिक्शा बुक कर मां काली खोह से दर्शन-पूजन कर मां अष्टभुजा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। दर्शन-पूजन कर लौटते समय गेरुआ तालाब के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऑटो गड्ढे में पलट गया। साधु-सन्यासियों की चीख पुकार होने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भूतनाथ मंदिर के पुजारी राजेंद्र कुमार (52) हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। संत दास (55) निवासी सैधवा गोरखपुर, सांझी दास (50) निवासी ककरा देवरिया, कल्लू दास (55) का सीएचसी में इलाज किया गया। डाॅक्टर सुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक साधु का प्राथमिक इलाज कर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। अन्य लोगों की हालत ठीक है। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .