• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दिल्ली मुख्यमंत्री बताएं स्वास्थ्य विभाग में खाली 20,264 पद पर कब तक होंगी नियुक्तियां

दिल्ली मुख्यमंत्री बताएं स्वास्थ्य विभाग में खाली 20,264 पद पर कब तक होंगी नियुक्तियां


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*दिल्ली स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने RTI के जवाब में किया बड़ा खुलासा – दिल्ली कांग्रेस RTI अध्यक्ष*

 

दिल्ली कांग्रेस RTI विभाग अध्यक्ष रामनिवास शर्मा जो दिल्ली सरकार के हर विभाग की खामियों पर एक लंबे अर्से से अध्ययन कर रहे हैं और दिल्लीवासियों की समस्या से जुड़े हर विषय को बेबाकी से पर्दाफाश करने के लिए आए दिन राजनीतिक चर्चा में रहते हैं उन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के झूठे दावों की पोल खोलते हुए दिल्ली स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से RTI के जवाब में मिली जानकारी को सार्वजनिक करते हुए बताया कि दिल्ली मुख्यमंत्री, सरकारी अस्पताल ,डिस्पैंसरी व अन्य क्लीनिकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर झूठे बयानबाजी कर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रही हैं! रामनिवास शर्मा ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को झूठे बयानबाजी पर घेरते हुए कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अभी तक सरकार ने एक भी कदम नहीं उठाया है, दिल्ली कांग्रेस RTI विभाग अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने दिल्ली स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से प्राप्त RTI जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली में सरकारी अस्पतालों, डिस्पैंसरियों,व अन्य क्लीनिकों के प्रबंधन क्षेत्र में 4 डायरेक्टर,6 एडिशनल डायरेक्टर,23 सीडीएमओ,24 अतिरिक्त सीडीएमओ,6 मेडिकल सुपरिटेंडेंट एचओ ,जीडीएमओ, सीएमओ,एसएमओ के 1538 पदों सहित डाक्टर,नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ , टैक्निकल स्टाफ और अस्पतालों में प्रशासनिक स्तर के 20,264 पद खाली पड़े हैं,जब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इतनी बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं तो वहां रोजाना जाने वाले हजारों मरीजों को कैसा इलाज मिलेगा यह समझना बड़ी बात नहीं है !

 

दिल्ली कांग्रेस RTI विभाग अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीएजी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के 27 सरकारी अस्पतालों में से 14 अस्पतालों में आईसीयू सुविधा नहीं है ,16 अस्पतालों में ब्लड बैंक नहीं है 8 अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई नहीं है 12 अस्पतालों में एबूलैंस सुविधा नहीं है और 15 अस्पतालों में शवगृह नहीं है, इतनी कमियों के चलते दिल्ली मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में रोजाना जाने वाले हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे मिल सकती हैं ?

 

रामनिवास शर्मा

अध्यक्ष

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी RTI विभाग

Mob 9871629376

Email ID ramniwassharma100775ramniwassharma10077


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .