• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दामाद-बेटी को लेकर गुप्ता भवन पहुंची पुलिस

दामाद-बेटी को लेकर गुप्ता भवन पहुंची पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार में थाने से महज दो सौ मीटर दूर गुप्ता भवन में हुए दोहरे हत्याकांड के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस मृतका उषा के दोनों बेटियों और दामाद को लेकर जांच करने पहुंचीमंगलवार की भोर में चार बजे मड़िहान बाजार के मकान में राहुल गुप्ता ने अपनी सौतेली मां ऊषा गुप्ता (55), सौतेले भाई आयुष गुप्ता (30) पर चापड़ से हमला कर हत्या कर दी थी। ऊषा गुप्ता के दामाद राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ वे बृहस्पतिवार को गुप्ता भवन में स्थलीय सत्यापन के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने समस्त कमरों के साथ शौचालय, बरामदे आदि का निरीक्षण किया। खून से सने कपड़े मिलने के साथ बरामदे में काफी मात्रा में सूखा खून मिला। दरवाजे पर भी खून दिखाई दिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष बात को टालते रहे। कहा कि हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए। निरीक्षण के दौरान विनीता गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संध्या गुप्ता भी मौजूद रहीं। एएसपी आपरेशन मनीष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीमें लगी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .