• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गांव में पशुशाला मे बधी 40 बकरियां हुई चोरी, पशुपालक ने दी तहरीर

गांव में पशुशाला मे बधी 40 बकरियां हुई चोरी, पशुपालक ने दी तहरीर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

ब्यूरो चीफ कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के लूसा गाँव में गुरुवार की रात पशुपालक के घर से कुछ दूरी पर पशुशाला में बधी 40 बकरियाँ चोरी हो गई।

पशुपालक थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का गुहार लगाया है।

 

लूसा गाँव निवासी पशुपालक भागीरथी शुक्रवार को राजगढ़ थाने पर पहुचकर लिखित तहरीर देकर बताया कि

गुरुवार को घर पर मेहमान आए हुए थे।उनके आवा भगत में घर पर रूक गये। उनके परिवार के लड़के और बहू घर में सोए हुए थे।

बकरियां घर से कुछ दूर पशुशाला में बंधी हुई थी।घना कोहरा था,जिसका फायदा उठाते हुए मौका देख अज्ञात चोरों ने लगभग 40 बकरियां चुरा ले गए, और चार बकरियो को पशुशाला के पास जांन से मार दिया। शुक्रवार के सुबह पशुशाला में पहुंचा तो 40 बकरियाँ गायब व 4 बकरियों को मृत्यु अवस्था में देख हक्का बक्का रह गया। अज्ञात चोरों की विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। वही राजगढ़ पुलिस तहरीर के आधार अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पशु पालक के तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर , मृत्यु बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। चोरों के शिनाख्त के लिए

आप -पास के बाजारों में लगे सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .