
मिर्जापुर जिले के चिल्ह ब्लॉक स्थित जागापट्टी ग्राम सभा में एक किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत आयोजित इस पाठशाला में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि सलाहकार सुधीर श्रीवास्तव और एडीओ पंकज मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को नमामि गंगे योजना के तहत मिलने वाले लाभों, सरकारी सहायता और अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदों से अवगत कराया गया, जिससे उन्हें अच्छी उपज प्राप्त हो सके और आर्थिक लाभ मिल सके। उन्हें यह भी बताया गया कि प्राकृतिक खेती में बीज और खाद का उपयोग कैसे और किस समय करना चाहिए। इस जानकारी का उद्देश्य भूमि की उर्वरक क्षमता को बनाए रखना था। सभा का संचालन एटीफ सौरभ कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन बीटीएम वीरेंद्र प्रताप पाल द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सम्मानित किसान उपस्थित रहे।