• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर नेट बैंकिंग के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ित के खातों से 5.41 लाख रुपये उड़ाए

मिर्जापुर नेट बैंकिंग के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ित के खातों से 5.41 लाख रुपये उड़ाए


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

ऑनलाइन नेट बैंकिंग के नाम पर साइबर ठगी, पीड़ित के खातों से 5.41 लाख रुपये उड़ाएमीरजापुर। जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग के नाम पर पीड़ित को झांसे में लेकर उसके विभिन्न बैंक खातों से कुल 5 लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना व संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी पक्के घाट निवासी पीड़ित को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर यह बताया गया कि उसके नेट बैंकिंग के लिए आवेदन किया गया है। ठगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर विवरण भरने के बाद पीड़ित के मोबाइल में एप डाउनलोड कराई गई। इसके बाद ठगों ने पीड़ित केयूनियन बैंक के बचत खाते, संयुक्त खाते तथा फर्म के ओवरड्राफ्ट खाते से अलग-अलग किस्तों में धनराशि निकाल ली।

ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुएआवश्यक धाराओं में केस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जांच में अज्ञात मोबाइल नंबर और डिजिटल लेनदेन के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एप के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .