• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र की ओर से आए एक अज्ञात युवक ने सोमवार को शास्त्री सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी।

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र की ओर से आए एक अज्ञात युवक ने सोमवार को शास्त्री सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पुल पर रुका और देखते ही देखते गंगा नदी में कूद गया। घटना के बाद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और शास्त्री सेतु पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नाविकों ने युवक की तलाश में गंगा नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और चील्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने स्थिति को संभाला और तलाश अभियान शुरू कराया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .