• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रिहन्द जल विद्युत गृह पिपरी में सीआईएसएफ की मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का शानदार प्रदर्शन

रिहन्द जल विद्युत गृह पिपरी में सीआईएसएफ की मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का शानदार प्रदर्शन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

रेणुकूट l रिहन्द जल विद्युत गृह पिपरी परिसर में सीआईएसएफ आरएचपीपी पिपरी के जवानों द्वारा एक प्रभावशाली मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल पिपरी पुलिस, ग्रसिम एवं हिंडालको के सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आतंकी अथवा नक्सली हमले की स्थिति में रिहन्द बांध की सुरक्षा व्यवस्था को परखना और समन्वित कार्रवाई का अभ्यास करना था। कमांडेंट के नेतृत्व में जवानों ने तत्परता और अनुशासन का परिचय देते हुए मुख्य द्वार के बाहर ही नक्सली हमले को नाकाम कर दिया। ड्रिल के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, रणनीतिक घेराबंदी और प्रभावी समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट ने जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं ग्रसिम के सुरक्षा अधिकारी ने किसी भी आपात घटना के समय सही और समय पर सूचना के आदान-प्रदान को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सटीक जानकारी किसी भी कार्रवाई को लगभग 50 प्रतिशत तक सफल बना देती है। ड्रिल के अंत में जवानों ने अनुशासित परेड के साथ अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर प्रस्थान किया। इस मॉक ड्रिल ने रिहन्द बांध की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं मजबूत तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .