
मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र स्थित गौरा गांव के रामलीला मैदान में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा एक बैठक बुलाई गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
यह बैठक रविवार को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में बताया गया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, जातिवाद और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करना है। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक और धार्मिक विचारों का संरक्षण, शिक्षा एवं आर्थिक विकास पर चर्चा तथा देश व धर्म की रक्षा के लिए रणनीतियां बनाना भी इसके महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं। बैठक में कई संभावित कार्यों पर चर्चा हुई। इनमें जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समानता लाना, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए समाज को जागरूक करना शामिल है। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए योजनाएं बनाने तथा धार्मिक स्थलों व मंदिरों के रखरखाव और जीर्णोद्धार पर भी विचार किया गया। सनातन धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक याद करे