• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सड़क की लेन बदलते समय ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

सड़क की लेन बदलते समय ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मेहंदीपुर चौराहे के पास बुधवार की रात साढ़े नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मिर्जापुर के जफराबाद निवासी अरविंद यादव (34) बाइक से घर जा रहा था। मेहंदीपुर चौराहे के पास पहुंचा था कि सड़क की लेन बदलते समय ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के पहिए के नीचे से घायल युवक को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .