
पहाड़ी ब्लॉक में नहरों की सफाई शुरू: गेहूं की सिंचाई के लिए, किसान बोले- हर साल पानी नहीं पहुंचता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश
8382048247
पड़ी, विकास खंड पहाड़ी के विरोहिया बियर से जुड़ी भरपुरा माइनर नहर की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। यह सफाई गेहूं की बुवाई के मौसम को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिल सके। जूनियर इंजीनियर इंद्रेश सिंह ने बताया कि नहरों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान रबी फसलों की बुवाई को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है और सफाई पूरी होते ही नहर को चालू कर दिया जाएगा। हालांकि, स्थानीय किसानों ने नहरों की सफाई के बावजूद पानी न पहुंचने की समस्या उठाई है। किसान मुन्ना लाल यादव, नखडू यादव, सदर पाल, अमरेश पाल और गोलू यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि हर साल लाखों रुपये खर्च कर सफाई कराई जाती है, लेकिन पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंच पाता। उनका कहना है कि नहर का पानी रिसाव के कारण इधर-उधर बह जाता है।