
खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बीजपुर। क्षेत्र के बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर महुआ बारी के पास सोमवार को देर शाम तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में सवार राजू बियार (21) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गयामध्य प्रदेश के बैढन थाना क्षेत्र के धतूरा निवासी राजू बियार अपने साथी राजू (20) के साथ गोभा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहचा था। वहां से किसी को छोड़ने के लिए बीजपुर आया था। घर लौटते समय बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर महुआ बारी के पास उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धन्वंतरी चिकित्सालय एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजू बियार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजू की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है।