• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
14 महीने में तीन बार पत्राचार, ठीक नहीं हो सकी डिजिटल एक्सरे मशीन

14 महीने में तीन बार पत्राचार, ठीक नहीं हो सकी डिजिटल एक्सरे मशीन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

ज्ञानपुर। मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 14 महीने से डिजिटल एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। मशीन को दुरुस्त कराने के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी केवल पत्राचार की बात कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। बीते 14 वर्षों में विभाग तीन बार पत्राचार कर चुका है। जिले में बीते साल अगस्त में बारिश के मौसम में बिजली गिरने से सौ शय्या अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। मशीन के उपकरण भी जल गए। उसके बाद से मशीन खराब चल रही है। एक्स-रे मशीन दुरुस्त कराने के लिए 14 महीने में शासन से तीन बार पत्राचार किया जा चुका है। आखिरी बार करीब ढाई महीने पूर्व पत्र लिखा गया था। अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब रोजाना औसतन 300 के करीब ओपीडी हो रही है। इनमें 20 से 25 मरीजों को डिजिटल एक्सरे की जरूरत पड़ती है। बीते महीने अस्पताल में प्लास्टर भी शुरू हुआ है। एक्सरे कराने के लिए मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। अस्पताल में व्यवस्थाओं का आलम यह है कि यहां चिकित्सकों की रोस्टरवाइज ड्यूटी लगाई गई है। वहीं ड्यूटी के समय नर्स भी लापता रहती हैं। यहां तक बताया जाता है कि इनका हस्ताक्षर कोई और करता है। वर्तमान में अस्पताल का एक लिपिक, पांच नर्स सप्ताह भर से लापता हैं। करीब एक साल पहले जब जिला अस्पताल की डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब हुई थी। इसके बाद सौ शय्या अस्पताल से मशीन जिला अस्पताल में लाई गई थी। यह मशीन भी खराब निकली। इसे अब तक जिला अस्पताल में रखा गया है। 2018 में 100 बेड अस्पताल में शासन स्तर से मशीन भेजी गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .