
कुशियरा सिवान से 45 भेड़ चोरीः भेड़ पालक के बाड़े से चोरों ने उड़ाईं, पुलिस जांच में जुटी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला स्थित कुशियरा सिवान से शुक्रवार रात 45 भेड़ें चोरी हो गईं। भेड़ पालकों ने इस संबंध में संतनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पड़रिया कला के कुशियरा निवासी शिवबली पाल और शिवनाथ पाल ने बताया कि उन्होंने सिवान में जाली लगाकर करीब 200 भेड़ें एकत्रित की थीं। रात में वे सो गए। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि जाली खुली हुई थी। भेड़ों की गिनती करने पर 45 भेड़ें कम पाई गईं। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी भेड़ों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद भेड़ पालकों ने संतनगर थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम ने बताया कि भेड़ों के गायब होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही खुलासा करेगी।