
राजगढ़ के करौंदा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
भावां। राजगढ़ के ग्राम पंचायत करौंदा स्थित बुधवार की देर रात खाना खाकर परिवार के साथ सो रहे पवन कुमार की अबूझ हाल में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की बात कही। गांव निवासी नितीश शर्मा ने बताया कि उसका भाई पवन कुमार (30) बुधवार की शाम को धान की कटाई कराकर घर आया। परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात 12 बजे पत्नी संध्या को बताकर घर के बाहर लघुशंका करने के लिए गया। तब तक तो सब ठीक था। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसकी पत्नी उसे जगाने के लिए पहुंची तो पति को अचेत देखकर पत्नी ने शोर मचाया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य मौके पर पहुंचे। पवन को लेकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचे। जहां डॉ. अजित केशवानी ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मां शांति देवी, पिता मिश्रीलाल शर्मा की मौत से अचेत हो जा रहे थे। पत्नी संध्या दोनों बेटों हर्षित और मोहित को साथ बिलख रही थी। थानाध्यक्ष राजगढ़ दयाशंकर ओझा ने बताया कि ठंड से मौत होने की सूचना परिजनों ने दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।