
मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को भरने तथा उनसे प्राप्त फार्म के डिजिटाइजेशन हेतु 23 नवम्बर को समस्त निकायों में विशेष कैम्प का होगा आयोजन, गणना प्रपत्रों में आ रही समस्याआंें का किया जायेगा निराकरण-जिला निर्वाचन अधिकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
——————————————
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि 04 नवम्बर,2025 से 04 दिसम्बर,2025 तक बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर गणना पपत्रों का वितरण करेंगे तथा वितरण के उपरान्त गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण एवं एकत्रित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण करेगें। नगरीय निकायों के मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को भरने तथा उनसे प्राप्त फार्म के डिजिटाइजेशन हेतु 23 नवम्बर,2025 को समस्त निकायों में विशेष कैम्प लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी अपने-अपने निकायों के मतदाताओं को उक्त कैम्प की जानकारी देगें तथा मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को भरने में आ रही समस्या के निराकरण हेतु विशेष कैम्प हेतु 03-04 कर्मचारी को नियुक्त करेगे, जिससे वे मतदाताओं को गणना प्रपत्र को भरने की जानकारी देगें। कैम्प में बी0एल0ओ0 के साथ बी0एल0ओ0 के सहायोग हेतु नियुक्त किये गये अन्य कार्मिक यथा लेखपाल, अमीन, अध्यापक आदि कार्मिक जो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लगाये गये है, भी उपस्थित रहेगें। कैम्प में गणना प्रपत्रों को प्राप्त करके, प्राप्त फार्मों को डिजिटाइज्ड भी करेगें। उक्त कैम्प की समस्त व्यवस्थाएं सम्बन्धित निकायों के अधिशासी अधिकारियों द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी।
————-