
राजगढ़ थाना क्षेत्र के भांवा बाजार के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल को मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ निवासी मयंक गुप्ता (25) अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से सोनभद्र जनपद के करमा निवासी राहुल केसरी (30) पुत्र राज केसरी सोनभद्र की तरफ आ रहे थे। भांवा बाजार के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राहुल केसरी को प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहीं, मयंक गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।