News

मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा बाजार में मंगलवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के जंगीरोड निवासी अजीत केसरी (45) पुत्र माया शंकर केसरी मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे सोनभद्र से अपने घर मिर्जापुर जंगी रोड जा रहे थे। पचोखरा गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह वाहन मौके से फरार हो गया। अजीत बाइक से गिरकर लहूलुहान हो गए और तड़पने लगे। राहगीरों और आसपास जुटे लोगों की मदद से घायल अजीत केसरी को पास के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिर्जापुर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई थी।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :