
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-रीवा हाईवे पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सेमरा प्रताप गांव के सामने हुई, जब एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, लालगंज से मिर्जापुर की ओर तीन युवक एक ही बाइक से जा रहे थे। रीवा-वाराणसी हाईवे पर सेमरा प्रताप मोड़ के पास रांग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक छिटककर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने जौनपुर निवासी लगभग 30 वर्षीय सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल युवकों की पहचान चंदौली के चकिया निवासी करन (35 वर्ष) और बिहार के सासाराम निवासी अमन (35 वर्ष) के रूप में हई है। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हेंबिहार के सासाराम निवासी अमन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सुनील यादव के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।