
मिर्जापुर में विंध्याचल थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को लगभग 50 लाख रुपए की अवैध हेरोइन बरामद की। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस ने उन्हें छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से उस समय पकड़ा, जब वे मोटरसाइकिल से हेरोइन की आपूर्ति करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरा, थाना जिगना निवासी राजदेव सिंह उर्फ रज्जे और छोटकी महुवरिया, थाना विंध्याचल निवासी राहुल जायसवाल के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 251 ग्राम हेरोइन, 25 हजार रुपए नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस बरामदगी का खुलासा सीओ सिटी विवेक जावला ने पुलिस लाइन में किया। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि ये तस्कर लंबे समय से मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गिरोह बनाकर बाहर से हेरोइन लाते हैं और विंध्याचल तथा आसपास के क्षेत्रों में इसकी फुटकर बिक्री करते हैं।आरोपियों के खिलाफ थाना विंध्याचल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत जब्त (सीज) कर लिया गया है। इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल वेद प्रकाश पांडेय और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह की टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।