• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रेत के अवैध कारोबार चला पुलिस का डंडा, पुलिस ने पकड़ा पांच हाइवा

रेत के अवैध कारोबार चला पुलिस का डंडा, पुलिस ने पकड़ा पांच हाइवा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पड़ोसी राज्य मप्र से यूपी में बिना परमिट व वैध कागजात के हो रहे ओवरलोड बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने बालू लदे पांच हाइवा को थाना परिसर में खड़ा करा दिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सूचना दी।पकड़े गए हाइवा को छुड़ाने के लिए कारोबारी जुटे रहे लेकिन पुलिस का रुख भांप सभी को खाली हाथ लौटना पड़ा। देर रात शक्तिनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तेज रफ्तार से भाग रही ओवरलोड गाड़ियों को देखकर पीछा किया। इस दौरान बालू भरे वाहन अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेत से भरे पांच हाइवा को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चालकों के पास से किसी प्रकार का वैध परमिट या परिवहन दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर गाड़ियां ओवरलोड बालू से लदी पाई गईं। चार गाड़ियां एक ही मालिक की बताई जा रही हैं, जबकि एक अन्य की है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर खनन और परिवहन विभाग को सूचित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कार्रवाई की जानकारी मिलते ही धंधेबाजों में खलबली मच गई। रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक वाहनों को छुड़ाने की कोशिश चलती रही। थानाध्यक्ष रामदरश राम बताया कि पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। गैरकानूनी परिवहन पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। इस मामले में खनन विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी से अनभिज्ञता जताई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .