
मालवाहकों से ढो रहे सवारी, हादसों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। मालवाहक वाहन से सवारी ले जाना है। इसके बाद भी लोग मालवाहक चालक सवारी लेकर जा रहे हैं। यात्नत्करी वाहनों में भी मानक से अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है। मालवाहक वाहन और सवारी वाहन दोनों से हादसे हो रहे है। इसके बाद भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही हैवाहन स्टैंडों से चलने वाले वाहनों को मानक के अनुसार सवारियों को बैठना रहता है। ऑटो में पांच और जीप व बोलेरो में सात लोगों के बैठाने की जगह रहती है। ये सवारी वाहन ऑटो में 10-12 और बोलेरो में 15-16 सवारियों को बैठाकर चलते हैं। ऐसे वाहन हादसे का शिकार होते है तो अधिक से अधिक लोग घायल होते हैं। कई बार दुर्घटना में जान भी जा चुकी है। इसमें ट्रैक्टर, पिकअप, डीसीएम व अन्य वाहन शामिल है। ये वाहन मजदूरों को बैठाकर ले जाते हैं।एक साल पहले 10 लोगों की गई थी जान
कछवां में एक साल पहले ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार 10 लोगों की जान गई थी। इससे पहले चुनार में बारात जा रहे ट्रैक्टर सवार चार लोगों की मौत हुई थी। बीते शनिवार को बलहरा मोड़ पर पिकअप खाई में पलटने से उसमें सवार 16 श्रमिक घायल हो गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास गर्दा नाला के पास शनिवार को दोपहर में अनियंत्रित ऑटो पलटने से छात्रा सहित सात लोग घायल हो गए। पूर्व में भी वाहनों में अधिक सवारियों को बैठाकर चलने पर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ दिन परिवहन और यातायात विभाग की सक्रियता के बाद मामला शांत हो जाता है। यातायात माह में भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड वाहन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। ओवरलोड वाहनों से सड़क दुर्घटना होने की संभावना है। क्षमता से दो गुना लोड वाहन सड़क के नीचे नहीं उतरते हैं। इससे सामने वाले वाहन को पास लेने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि पुलिस इन वाहनों की इंट्री करती है। उसके बाद ही यह चलते हैं। जिन वाहनों की इंट्री नहीं हुई है। उन्हें पड़रिया मोड़ पर खड़ी सिविल ड्रेस में पुलिस रोक लेती है। संतनगर थाने के सामने से ओवरलोड ट्रक गिट्टी लेकर सिरसी की ओर जा रही है।24 बिना नंबर प्लेट के वाहनों का चालान
मिर्जापुर। बिना नंबर प्लेट के चल रहे ट्रक व अन्य वाहनों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने चुनार, अहरौरा व अदलहाट क्षेत्र में रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 24 वाहनों का चालान किया गया। यातायात विभाग ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि चुनार, अहरौरा और अदलहाट क्षेत्र में अभियान चलाया गया है। ट्रक व कई वाहनों के नंबर प्लेट को शीशे के पास रखे थे। जहां पर नंबर प्लेट लगना चाहिए। वहां पर नंबर प्लेट नहीं लगा था। इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।बिना मानक के सवारी बैठाने पर वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले चुनार में एक पिकअप में 15 सवारी बैठाने पर सीज किया गया था। ट्रैक्टर, पिकअप में सवारी बैठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी