• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
माननीय राज्यपाल असम के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण स्थल का सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

माननीय राज्यपाल असम के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण स्थल का सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

माननीय राज्यपाल असम श्री गुलाब चन्द्र कटारिया जी के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 09.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर द्वारा भ्रमण स्थल का सुरक्षा दृष्टिकोण से गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन, मार्ग डायवर्जन, वीआईपी मूवमेंट, एवं पुलिस बल की तैनाती आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा सम्बंधित प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

*सोनभद्र पुलिस द्वारा माननीय राज्यपाल असम जी के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .