
धर्म परिवर्तन करके किया निकाह, आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर (चील्ह)। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराकर एक युवक ने निकाह कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को पकड़ लिया है। आरोपी युवक इश्तियाक अली निवासी गहरपुर थाना गोपीगंज जिला भदोही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिवार के सदस्य व आरोपी के परिवार के सदस्य पानीपत में एक कालीन कंपनी में काम करते थे। दोनों परिवार में जान पहचान थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी 28 अक्तूबर को किशोरी के घर आया। उसे बहलाकर कर अपने साथ लेकर भाग गया। धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। किशोरी के घर से लापता होने के बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। थानाध्यक्ष चील्ह रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।