
नए आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरूकता अभियान 2.0” के अंतर्गत जनपद पुलिस की विशेष पहल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत स्वामी सत्या सिनियर सेकेण्डरी स्कूल में तथा क्षेत्राधिकरी नगर द्वारा ईको प्वाइंट पर नए आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गयाकानून की समझ – सुरक्षित समाज की दिशा
भारत सरकार द्वारा 01 जुलाई, 2024 से देशभर में लागू किए गए नए आपराधिक कानून — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को लेकर आमजन में कानूनी जागरूकता बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान 2.0 संचालित किया जा रहा इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत स्वामी सत्या सिनियर सेकेण्डरी स्कूल में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा ईको प्वाइंट पर तथा जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा थाना स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य नागरिकों को इन नए कानूनों की मूल भावना एवं प्रावधानों से अवगत कराना था।
अभियान की प्रमुख झलकियाँ:
स्कूलों व कॉलेजों में कानूनी संवाद:
थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। नए कानूनों के अंतर्गत महिला एवं बाल संरक्षण, साइबर अपराध, तकनीकी साक्ष्य, और पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को यह भी बताया गया कि अब कानून की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और नागरिकों के हित में है।
सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम:
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस टीमों ने नागरिकों को संबोधित किया। बैनर, पोस्टर, पम्पलेट और डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से नए कानूनों की महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं। पुलिस कर्मियों ने आमजन को आश्वस्त किया कि इन कानूनों का उद्देश्य “तेज, पारदर्शी और न्यायपूर्ण प्रक्रिया” सुनिश्चित करना है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म से जनसंपर्क:
जनपद पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से भी अभियान को आगे बढ़ाया। छोटे वीडियो, रील्स और इन्फोग्राफिक्स के जरिये नागरिकों तक जानकारी पहुँचाई जा रही है ताकि हर वर्ग इन प्रावधानों को समझ सके।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र का संदेश:
“नए आपराधिक कानून नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ त्वरित न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। जनपद पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि हर व्यक्ति इन कानूनों से परिचित हो और अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों को समझे।”