
ननद-भाभी के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मकरीबारी इलाके में दीपावली की रात रिश्तेदार के घर जा रहीं दो महिलाओं ने छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस चौकी में तहरीर देने के साथ ही एक पीड़िता ने एसपी के कैंप कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है।तहरीर के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव की रहने वाली महिला सोमवार की रात मकरीबारी इलाके में स्थित रिश्तेदारी में अपनी ननद और देवर के साथ जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कुसहिया पहाड़ी से होकर गुजरते वक्त एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। पीछे से आ रहे देवर ने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों को बुला लियाइसके बाद युवकों ने उसके देवर की पिटाई की ओर ननद को उठाकर पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। फोन करने पर रिश्तेदार पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। मंगलवार को पुलिस चौकी में उन्होंने तहरीर दी। चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय ने मौके पर जाकर छानबीन की। वहीं, बुधवार को एक पीड़ित ने एसपी के कैंप कार्यालय भी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।