• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिओ टावर से 5G मशीनी उपकरण चोरी की कड़ी का किया खुलासा- आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिओ टावर से 5G मशीनी उपकरण चोरी की कड़ी का किया खुलासा- आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

चोरी का सामान खरीदने वाले जिला मेरठ उ.प्र. के कबाड़ व्यापारी भी जल्द ही होंगे पुलिस की गिरफ्त में

 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा के पास जिओ टावर के केबिन से 5G मशीनी उपकरण चोरी संबंधी टेक्नीशियन रामसेवक अनुरागी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा चोरी के इस कड़ी के खुलासे हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था एवं निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा संदेही से पूछताछ एवं उसके मूवमेंट पर निगरानी रखी गई। पुलिस टीम द्वारा जिओ टावर में 5G मशीनी उपकरण चोरी की घटना को अंजाम देने वाले *आरोपी कर्मचारी लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी पिता प्रहलाद प्रसाद निवासी ग्राम देवरी थाना चंदला हाल किराए के मकान देरी रोड छतरपुर* को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी द्वारा उक्त मशीनी उपकरण चोरी कर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के कबाड़ व्यापारी को बेचना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से नगद राशि बरामद की गई है। चोरी का सामान खरीदने वाले मेरठ के कबाड़ व्यापारी के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। चोरी की इस कड़ी में सम्मिलित अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .